इस दौरान योगी ने प्रदेश के मंत्रीमंडल में शामिल अन्य नेताओं और मंत्रियों का नाम लेकर उनके आगे बढ़ने में भाजपा के योगदान को गिनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से जनहित में संचालित योजनाओं को गिनाया, बोले जहां एक तरफ विधवा, दिव्यांग पेंशन, शौचालय, आयुष्मान योजना और किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के जरिए सबको बढ़ाने का काम किया जा रहा है, वहीं कानून व्यवस्था को ठीक कर अपराधियों में दहशत फैलाने का काम भी किया जा रहा है।
आज अपराधियों की रायफल और पिस्टलें दिखाई नहीं दे रही। बोले फागू चौहान ने जिस विकास को शुरु किया उसे आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने गरीब सब्जी वाले के बेटे को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, कि समान्य परिवार का बेटा देश पीएम और प्रदेश का मुख्यमंत्री बनें। बोले राजभर समाज का सम्मान बढ़ाते हुए भाजपा ने बहराइच में मेडिकल कालेज का नाम सुहेलदेव के नाम पर रखा है। बोले वहां अब एडमीशन और क्लासेज चलने शुरु हो जाएंगे।