फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के दौरे पर आज काशी पहुंचेंगे सीएम योगी, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Thu, 04 Jan 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे काशी पहुंचेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रोटोकाल के अनुसार वह यहां सवा 22 घंटे रहेंगे।

 

विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। निवेश सहित अन्य पहलुओं पर बातचीत होगी। प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री आजमगढ़ से गुरुवार की दोपहर 3:35 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 

यहां से सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद शाम सात बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। शाम 7 बजे से 7:45 बजे तक सीएम दिल्ली के भाजपा सांसद उदितराज के साथ कनाडा के संसदीय दल से वार्ता करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे वह मंडलायुक्त सभागार पहुंचेंगे।

 

यहां विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साढ़े बारह बजे तक समीक्षा बैठक के बाद सीएम वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 12:35 से 1:15 तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वह पार्टीजनों से मुलाकात कर सकते हैं।
 

1:15 बजे मुख्यमंत्री का काफिला यहां से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होगा। 1:50 बजे मुख्यमंत्री बाबतपुर से नई दिल्ली रवाना होंगे। इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी वाराणसी आने का संभावित कार्यक्रम है।

 

दौरे के बाद सीएम विकास कार्यों की समीक्षा का फीडबैक प्रधानमंत्री को देंगे। कहा जा रहा है कि पीएम अपने वाराणसी आगमन के दौरान आईपीडीएस योजना का लोकार्पण करने के साथ ही मंडुवाडीह आरओबी का भी उद्घाटन कर सकते हैं। नए साल में पीएम काशी को कुछ नई योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। 

विज्ञापन


 

सुरक्षा में 300 दरोगा और सात कंपनी पीएसी 

सीएम योगी - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुरुवार से शुक्रवार दोपहर तक सर्किट हाउस से पुलिस लाइन तक कड़े सुरक्षा इंतजाम होंगे। मुख्यमंत्री की जेड प्लस सुरक्षा के मद्देनजर एनएसजी के छह कमांडो और 20 सुरक्षाकर्मी बुधवार को ही सर्किट हाउस पहुंच गए। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पुख्ता रणनीति बनाई गई है। 
 
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एक एसपी, 15 एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, एक इंस्पेक्टर, आठ थानाध्यक्ष, 300 सब इंस्पेक्टर, 15 महिला सब इंस्पेक्टर, 1550 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल और सात कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।
 
बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट ने जांच और तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से सर्किट हाउस और आयुक्त सभागार तक सघन तलाशी के साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर होगी। 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इस दौरान सीएमओ की ओर से चार और पांच जनवरी को मुख्यमंत्री फ्लीट से लेकर अस्पतालों में बने सेफ हाउस में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
 
सीएमओ के आदेश पर दीनदयाल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने 28 चिकित्सक, कर्मचारियों की अलग-अलग जगह तैनाती की है। चार जनवरी को दोपहर 2 बजे से लेकर पांच जनवरी की रात आठ बजे तक तीन चरण में छह-छह की टीम अस्पताल के आपरेशन थिएटर में बने सेफ हाउस में रहेगी। इसके अलावा दोनों दिनों में मुख्यमंत्री की फ्लीट के साथ भी छह-छह चिकित्सक-कर्मचारी रहेंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़ में सीएम करेंगे 48 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण

योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ में तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह सठियांव की दी किसान सहकारी चीनी मिल के डिस्टीलरी प्लांट सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और  शिलान्यास करेंगे।
 
इसके बाद वे एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रोटोकाल के अनुसार चार जनवरी को सीएम हेलीकाप्टर से लखनऊ से चलकर दोपहर 12.10 बजे सठियांव चीनी मिल परिसर पहुंचेंगे। वहां डिस्टीलरी प्लांट का लोकार्पण करेंगे।
 
इस दौरान वह 113 परियोजनाओं का शिलान्यास और 48 अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। यहां से उनका हेलीकाप्टर 2.20 बजे जीयनपुर के नवोदय विद्यालय परिसर में उतरेगा।
 
वहां से सीएम कार से 2.35 बजे बड़ागांव पूनापार जाएंगे जहां वे हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री रहे स्व. पंकज सिंह की तेरही में शामिल होंगे। 3.05 बजे वह नवोदय विद्यालय जीयनपुर पहुंचेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें