फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 26 Jun 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह वाराणसी के पुलिस लाइन से सीएम के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी लैंडिंग करा दी गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुलिस लाइन से उड़ान भरते ही उनके हेलीकाप्टर से पक्षी टकरा गया। एहतियातन हेलीकाप्टर के पायलट ने सावधानी बरतते हुए उसे तुरंत ही वापस लाकर पुलिस लाइन पर सुरक्षित उतारा। सीएम के चौपर से बर्ड हिट की सूचना के बाद तत्काल अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और मुख्यमंत्री को सर्किट हाउस लेकर आए। यहां से सीएम सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और स्टेट प्लेन से लखनऊ रवाना हुए।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए मुख्यमंत्री रविवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से रवाना हुए। पिसौर गांव के ऊपर 1550 फीट की ऊंचाई पर 190 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर रहे हेलीकाप्टर से अचानक पक्षी टकरा गया।

इसके बाद तत्काल हेलीकाप्टर को पुलिस लाइन की ओर मोड़ लिया गया और इसकी सूचना भी प्रशासन को दी गई। पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर लैंड होने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस आए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। लगभग दो घंटे की देरी के बाद सीएम राजकीय विमान से 11 बजे लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित दौरे के पूर्व शनिवार शाम काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तैयारियों का जायजा लिया और रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के निशाने पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे। पीएम आवास योजना नगरीय में दलालों के सक्रिय होने और अवैध धन वसूली की शिकायत पर नाराज मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी बरतें। प्रहरी पोर्टल पर छेड़छाड़ की शिकायत मिल रही है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील एवं थानों की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। अगली बैठक में तहसीलों एवं थानों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें