फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया और वाराणसी में कोरोना की रोकथाम के देखेंगे इंतजाम

Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यानाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया और वाराणसी में कोरोना वायरस के रोकथाम की प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेंगे और बचाव के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे बलिया पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे तक कोविड-19 के संबंध में मंडलायुक्त आजमगढ़, बलिया और मऊ जिले के डीएम और सीएमओ तथा आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


 

Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
दोपहर एक से 1:30 बजे तक नर्सिंग होम एसोसिएशन एवं आईएमए एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद 2:20 बजे बीएचयू प्रस्थान कर जाएंगे। वह बीएचयू सभागार में वाराणसी मंडल के अधिकारियों के  साथ डेढ़ घंटे की बैठक  करेंगे।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसमें कोरोना के खिलाफ जारी जंग की समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाएंगे। बैठक में जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के  अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद देर शाम वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें