वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करने सीएम योगी का शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचना तय था। एहतियात के तौर पर सीएम के आगमन से पूर्व सुबह ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों समेत फ्लीट के चालकों का एंटीजेन किट से टेस्ट किया जा रहा था। इसी बीच बीएचयू पहुंची सीएम योगी की फ्लीट का एक चालक कोराना पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।
आनन फानन फ्लीट वाहन समेत चालक को अलग किया गया। उसे आइसोलेशन में भेजा गया। वहीं चालक के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी से अलग कर दिया गया। इसके अलावा सभी वाहनों को सैनिटाइज किया गया।