फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने परखी जमीनी हकीकत, समीक्षा बैठक में दी नसीहत, खजुरी के बाद गंगा और घाटों का निरीक्षण कर पहुंचे सारनाथ

Sat, 28 Nov 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ । - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर आगमन से पहले शुक्रवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की जमीनी हकीकत को खुद परखा। सीएम ने खजुरी में जनसभा की तैयारियां देखीं। फिर डोमरी से लेकर राजघाट के कार्यक्रम स्थल, श्रीकाशी विश्वनाथ दर्शन-पूजन और संत रविदास घाट पर पहुंचने तक की तैयारी का परीक्षण किया। सीएम ने पीएम के प्रत्येक कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की बारीकी से पड़ताल की।
 
नौ मिनट में पूरा किया निरीक्षण
शाम को पांच बजे सीएम डोमरी में बने हैलीपेड पर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से लगभग चार सौ मीटर की दूरी गाड़ी से तय कर गंगा नदी के तट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। गंगा तट को और समतल बनाने की बात कही। मात्र लगभग नौ मिनट में ही हैलीपैड से गंगा नदी तक का निरीक्षण पूरा किए।

तत्पश्चात अलकनंदा क्रूज में सवार होकर आगे के लिए रवाना हो गए। सीएम के आगमन को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। आमजन का आवागमन प्रतिबंधित रहा। हैलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री 30 मीटर सर्किल के बने तीन हैलीपैड की ओर नजरें दौड़ाने के बाद पैदल ही जर्मन हैंगर पंडाल में पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
सारनाथ में निरीक्षण कर निकलते सीएम - फोटो : अमर उजाला
पंडाल में बन रहे प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंच पंडाल का अवलोकन किया। इस दौरान आम जन का आवागमन प्रतिबंधित रहा। एक घंटा पहले ही पड़ाव चौराहा से किसी भी तरह के वाहनों को डोमरी की तरफ  नहीं जाने दिया जा रहा था।

क्रूज से पहुंचे राजघाट 
डोमरी से क्रूज पर सवार होकर सीएम राजघाट पहुंचे। राजघाट पर प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बन रहे मंच और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के बाबत वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद सीएम रविदास मंदिर में गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
रविदास मंदिर में सीएम योगी ने संत शिरोमणि रविदास का दर्शन पूजन कर पुष्प अर्पित किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविदास मंदिर से बाहर निकले और क्रूज पर सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर रवाना हो गए। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजघाट पर निरीक्षण किया।

 

4 of 5
प्रधानमंत्री के स्वागत में एलईडी लाइट से जगमगाता सारनाथ खंडहर परिसर । - फोटो : अमर उजाला
प्रदक्षिणा मार्ग का किया निरीक्षण, देखा निर्माण कार्य
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम को काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। सीएम ने बाबा का दर्शन पूजन किया और विश्वनाथ कॉरिडोर का जायजा भी लिया। 4:30 बजे वह ललिता घाट पहुंचे और मणिकर्णिका घाट के समीप बने रैंप से होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

उन्होंने मंदिर में चल रहे भवनों के निर्माण कार्य को देखा। सीएम ने काम में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएम बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का पूजन अर्चन किया। चुनार के लाल बलुआ पत्थर से हो रहे निर्माण कार्य को उन्होंने देखा।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला
प्रदक्षिणा मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुन: कॉरिडोर मार्ग से होते हुए रवाना हो गए। अलकनंदा क्रूज से मुख्यमंत्री रविदास घाट पहुंचे। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कमिश्नर को पार्क में सजावट और घाटों पर दीपक से प्रकाशित करने के निर्देश दिए।

देखी बुद्ध की जीवन यात्रा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुरातात्विक खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध के जीवन काल पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का भी निरीक्षण किया। सीएम देर शाम 7:52 बजे सारनाथ पहुंचे। उन्होंने 39 मिनट तक लाइट एंड साउंड शो को देखा। इसके पश्चात लगभग 8:41 बजे पुरातात्विक खंडहर परिसर से निकलकर बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ  रवाना हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें