फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर और पेयजल समस्या पर सीएम ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सीवर और पेयजल समस्याओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इस मामले में शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से जल निगम के प्रबंध निदेशक और नगर आयुक्त से जवाब मांगा है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला में बीते 10 जून को छपी कागज पर 50 हजार 260 सीवर कनेक्शन जांच में आधे भी नहीं मिले, खबर पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इसी प्रकार इसी दिन बर्थरा कला में पानी टंकी पर किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन की खबर का भी संज्ञान लिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करके शासन को अवगत कराने को कहा है।
जल निगम की लापरवाही का खामियाजा काशी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। यही कारण है कि बीते कई सालों से पेयजल और सीवर की व्यवस्था नहीं सुधर रही है। इस मसले पर अब शासन भी गंभीर हो गया है। शासन की लगातार निर्देश के बाद भी जल निगम की कार्यशैली में अब तक बदलाव नहीं हुआ है। अब शासन कार्रवाई के मूड है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें