फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात एक एनएसजी कमांडो और पांच पुलिसकर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 30 Aug 2020 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक एनएसजी कमांडो और पांच पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। सीएम के दौरे को देखते हुए शनिवार सुबह से ही सुरक्षा में तैनात लोगों की एंटीजेन किट से कोरोना जांच शुरू की गई।

विज्ञापन


बीएचयू, पुलिस लाइन और सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सैंपलिंग की। सर्किट हाउस में सीएम के रात्रि विश्राम को देखते हुए रसोइये से लेकर अन्य कर्मचारियों का भी टेस्ट किया गया।  बीएचयू पर हुई सैंपलिंग में तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

पुलिस लाइन में पहुंचे लोगों में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक एनएसजी कमांडो भी शामिल है।इसके अलावा फ्लीट की गाड़ी के एक ड्राइवर, तीन पुलिसकर्मियों और एक इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इन लोगों को तत्काल सुरक्षा दस्ते से अलग कर आइसोलेट कर दिया गया। एहतियातन साथ वाले कुछ कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया गया है। एनएसजी कमांडो और इंस्पेक्टर लखनऊ से आए थे। चालक गोरखपुर से आया था, जबकि तीनों पुलिसकर्मी बनारस के ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें