फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लापरवाही से सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग बर्दाश्त नहीं, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

Thu, 24 Apr 2025 08:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट को लेकर विभागाध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
वाराणसी के नवागत डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बैठक हुई। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर काम करें। कार्यों के संचालन और क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैंकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन व क्रियान्वयन, सैम/मैम की स्थिति, पोषण ट्रैकर पर डेटा फीडिंग, राशन वितरण आदि के बारे में जानकारी ली और कुछ बिंदुओं पर पिछड़ने पर शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग के एडी ने बताया कि कि 897 तालाब है जिनमें 628 का पट्टा जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य, रेट्रोफिटिंग एवं पानी का कनेक्शन सहित अन्य संबंधित कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिए। जब तक गांवों में पेयजल कनेक्शन का कार्य पूरा न हो तब तक संबंधित संस्था का भुगतान न किया जाए।

उन्होंने वन विभाग द्वारा हर साल विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए गए पौधरोपण और उनकी जीवीवता के संबंध में जानकारी ली। कहा कि थर्ड पार्टी से इसका वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। फैमिली आईडी, सीएमआईएस, मध्याह्न भोजन योजना एवम विद्यार्थियों की उपस्थिति और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में खराब प्रगति पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने इन योजनाओं के विभागाध्यक्षों को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, निपुण परीक्षा आकलन, नई सड़कों का निर्माण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की।

प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, बच्चों के एडमिशन, बच्चों को सहायता के लिए दी जाने वाली राशि का डीबीटी हस्तांतरण,और गरीब बच्चों के आरटीई के तहत होने वाले एडमिशन आदि के बारे गहन समीक्षा की। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया कि सभी एबीएसए से स्कूलों का लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें