एडीसीपी ट्रैफिक बोले- सजग रहें
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि काशी जोन के सभी ई-रिक्शा संचालक स्टीकर को लेकर सजग रहें। किसी का स्टीकर चोरी हो तो तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। उधर, उपनिरीक्षक देवानंद बरनवाल ने कमिश्नरेट वाराणसी में यातायात पुलिस ने बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। ई-रिक्शा चालकों को रात में लो-बीम लाइट को लेकर जागरूक किया।
आज से इलेक्ट्रिक ऑटो को मिलेंगे स्टीकर : काशी जोन में चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो को भी स्टीकर लगाना होगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से तीन दिन तक कलर बार कोड वाले स्टीकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में दिए जाएंगे। सात सितंबर से इनकी भी चेकिंग की जाएगी।
एआरटीओ ने दी यातायात नियमों की जानकारी
प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2 से 16 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। दूसरे दिन एआरटीओ (प्रवर्तन) श्यामलाल ने टीम के साथ शहर में बस, ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहन चालकों को जागरूक किया। बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहनों के रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। ताकि रात्रि में होने वाली घटनाओं में कमी लाई जा सके।