फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT: टॉपर गीताली गुप्ता ने BHU के छात्रों से किया संवाद, बोलीं-यूट्यूब से की तैयारी; बताया सफलता का मंत्र

Mon, 08 Jun 2026 02:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: क्लैट 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाली गीताली गुप्ता ने बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि यूट्यूब और ऑनलाइन क्लासेज की मदद से तैयारी कर सफलता पाई। छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया।
विज्ञापन
बीएचयू के छात्रों के साथ क्लैट टॉपर गीताली गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT: आईएमएस बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाली गीताली गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनसे सवाल पूछे।

विज्ञापन


टॉप रैंकर्स संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गीताली ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने कहा कि यूट्यूब और ऑनलाइन क्लासेज उनकी तैयारी के महत्वपूर्ण साधन रहे। सही दिशा में मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

गीताली ने बताया कि उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही क्लैट की तैयारी शुरू कर दी थी। पढ़ाई के दौरान समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया और हर विषय के लिए अलग रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य ही लक्ष्य तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिए टिप्स

छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन सही मार्गदर्शन मिलने से चुनौतियों का सामना करना अपेक्षाकृत सरल हो गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा के दबाव से घबराएं नहीं और अपनी तैयारी पर विश्वास रखें। यदि किसी प्रयास में अपेक्षित परिणाम न मिले तो भी हार नहीं माननी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, मॉक टेस्ट, तनाव नियंत्रण और करियर विकल्पों से जुड़े कई प्रश्न पूछे। गीताली ने सभी सवालों के विस्तार से जवाब देते हुए अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी सफलता के लिए आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि छात्र निरंतर प्रयास करते रहें और खुद पर भरोसा बनाए रखें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गीताली की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें