फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2025: वाराणसी सहित 11 जिलों में क्लैट परीक्षा आज...तगड़े इंतजाम, प्रदेश से 14,578 अभ्यर्थी शामिल होंगे

Sun, 07 Dec 2025 12:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में 75,008 अभ्यर्थी स्नातक और 17,336 अभ्यर्थी परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा देंगे। एक दिन पहले इसकी तैयारियां कर ली गई थीं।
विज्ञापन
CLAT 2025 Exam Guidelines, क्लैट परीक्षा दिवस के लिए दिशानिर्देश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 का आयोजन रविवार को देशभर में दोपहर दो से शाम चार बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए लखनऊ सहित प्रदेश के 11 जिलों में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रदेश से 14,578 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस वर्ष कन्सोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ को सौंपी है। विवि के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि देशभर में कुल 173 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 92,344 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। 

इन जिलों में बनाए गए केंद्र
प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश के जिन 11 जिलों में क्लैट परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं उनमें बरेली, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

विज्ञापन

लखनऊ के इन केंद्रों शामिल होंगे इतने परीक्षार्थी  
  • केकेसी में 1100। 
  • महाराजा बिजली पासी पीजी कॉलेज में 500। 
  • आरएमएलएनएलयू में 800। 
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज में 500। 
  • डीएवी डिग्री कॉलेज में 500। 
  • एलपीएस ए ब्लॉक राजाजीपुरम में 456।
विज्ञापन

500 पीएचडी स्कॉलर्स ने सीखी रिसर्च स्किल्स
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. भगवानदास केंद्रीय पुस्तकालय में शनिवार को पीएचडी स्कॉलर्स के ओरिएंटेशन कार्यकम का समापन हो गया। 500 पीएचडी छात्र-छात्राओं ने तीन दिनों तक रिसर्च की स्किल्स सीखी। समिति कक्ष में केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह के ओरिएंटेशन कार्यक्रम शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। संचालिका डॉ. अमृता मजूमदार ने कहा कि इन तीन दिनों में 500 से ज्यादा शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने आयोजन में भाग लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से डिप्टी लाइब्रेरियन विजय प्रकाश सिंह, डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. विजय कुमार भारती, डिप्टी लाइब्रेरियन डाॅ. गौतम सोनी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें