फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: बनारस के हर 36वें पुरुष को मुंह के कैंसर का खतरा, गांवों में 57 प्रतिशत लोगों में लक्षण; मुख्य वजह तंबाकू

Sun, 07 Dec 2025 12:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mouth Cancer: पीबीसीआर रिपोर्ट जिले के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। टाटा स्मारक केंद्र के तीन मुख्य उद्देश्य, सेवा, शिक्षा और अनुसंधान के अनुरूप यह रिपोर्ट कैंसर उपचार सेवाओं को मजबूत बनाती है। 
विज्ञापन
बनारस के हर 36वें पुरुष को मुंह के कैंसर का खतरा। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के हर 36वें पुरुष में मुंह के कैंसर और हर 76वीं महिला में स्तन कैंसर का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, पुरुषों में कुल कैंसर के आधे से ज्यादा मरीज इसी श्रेणी के हैं। इस उच्च दर के पीछे मुख्य वजह तंबाकू और इससे बने उत्पादों का सेवन करना है। 

विज्ञापन


शनिवार को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एमपीएमएमसीसी और एचबीसीएच) की ओर से पॉपुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री (पीबीसीआर) रिपोर्ट जारी कर ये जानकारियां दी गईं।

ये आंकड़े 2020-21 वर्ष पर आधारित हैं। पीबीसीआर की प्रमुख डॉ. दिव्या खन्ना ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से यह सामने आया है कि पुरुषों में होने वाले 51.2 प्रतिशत कैंसर और महिलाओं में 14.2 प्रतिशत कैंसर का सीधा संबंध तंबाकू सेवन से है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में पुरुषों में मुंह के कैंसर के अलावा जीभ और पित्ताशय की थैली (गॉल ब्लैडर), जबकि महिलाओं में स्तन, पित्ताशय की थैली और गर्भाशय के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा हैं। पीबीसीआर रिपोर्ट में वाराणसी की लगभग 41 लाख की जनसंख्या, 1295 गांव और 90 नगर निकाय वार्ड शामिल हैं। जिले के सभी आठ ब्लॉक से आंकड़े इकट्ठे किए हैं। इनमें से 57 प्रतिशत आंकड़े गांवों से मिले हैं।

विज्ञापन

पूरी तरह छोड़ दें तो टल सकता है खतरा
डॉ. दिव्या खन्ना ने सुझाव दिया कि तंबाकू का उपयोग पूरी तरह छोड़कर इन कैंसरों को काफी हद तक रोका जा सकता है। मुंह के कैंसर के पीछे की वजह तंबाकू, गुटका और खैनी समेत अन्य ओरल तंबाकू उत्पाद हैं। पित्ताशय के कैंसर का बढ़ता बोझ वाराणसी और पूर्वी यूपी क्षेत्र में चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें