फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कक्षा 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने फंदे से लटका देखा तो मचाया शोर

Mon, 26 Dec 2022 01:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र अंतर्गत घुघुलपुर जलाली पट्टी में सोमवार सुबह कक्षा आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र अंतर्गत घुघुलपुर जलाली पट्टी में सोमवार सुबह कक्षा 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बगल के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने फंदे से लटका शव देखकर शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घुघुलपुर जलाली पट्टी निवासी सब्जी विक्रेता की 16 वर्षीय बेटी आठवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक किशोरी बिल्कुल सही थी। मंडी से आई सब्जी को उसने घर में रखवाया था। उसके बाद किसी समय बांस की सीढ़ी के सहारे प्रथमतल पर जाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली।

बगल की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने किशोरी का फंदे से लटका शव देखा तो शोर मचाया। परिजन जब छत पर पहुंचे तो दृश्य देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने आननफानन किशोरी को फंदे से उतारा लेकिन तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पहुंचे और विधिक कार्रवाई में जुट गए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। किशोरी दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें