फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गोविंदा ने पत्नी संग किया बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का पूजन, फैंस में सेल्फी के लिए होड़

Mon, 26 Dec 2022 01:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा ने सोमवार सुबह पत्नी संग काशी विश्वनाथ धाम और माता अन्नपूर्णा के दरबार में मत्था टेका। दोनों ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता भी निहारी। 
विज्ञापन
माता अन्नपूर्णा के दरबार में गोविंदा और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में हीरो नंबर वन से प्रसिद्ध गोविंदा सोमवार सुबह वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ धाम और माता अन्नपूर्णा के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी मौजूद रहीं। मंदिर में गोविंदा को देख प्रशंसकों में एक झलक पाने और सेल्फी की होड़ मच गई।

विज्ञापन


गोविंदा ने पत्नी संग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर बाबा से सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा के भव्य धाम का भ्रमण किया। इस दौरान वो मंत्रमुग्ध नजर आए। गोविंदा ने कहा कि विश्वनाथ धाम की भव्यता अब और भी बढ़ गई, बाबा की कृपा सब पर बनी रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया गया।

इसके साथ ही गोविंदा ने माता अन्नपूर्णा मंदिर में मत्था टेका और आरती उतारी। मंदिर के महंत की ओर से उन्हें चुनरी और माता का चित्र भेंट मे मिला। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद बॅालीवुड सितारों को काशी नगरी काफी भा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ माह में शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती अभिषेक बच्चन से लेकर हंसराज रघुवंशी तक कई बड़े-बड़े स्टार महादेव के दर्शन को आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें