फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से कक्षा दो की छात्रा की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को जमकर धुना

Thu, 23 Jan 2020 08:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
bike accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के नरोखर गांव में गुरुवार की सुबह बाइक के धक्के से सोनी (6) पुत्री राजू की घटना स्थल पर मौत हो गई। वह गांव में ही स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। वह कक्षा दो की छात्रा थी। बाइक सवार विशाल (18) पुत्र राजकुमार निवासी गढ़वा (चंदौली) भी दुर्घटना में घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया फिर परिवार वाले उसे इलाज के लिए अन्यत्र ले गए।

विज्ञापन

 

नरोखर गांव की कक्षा दो की छात्रा सोनी गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर से निकलकर पैदल गांव में ही स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। वह घर से कुछ ही दूर पहुंची थी कि पिछले से आ रही एक बाइक ने उसे धक्का मार दिया। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के नाते छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार विशाल पुत्र राजकुमार घायल हो गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और युवक को पकड़ लिया। यहां ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से युवक को छुड़ाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद युवक के परिवार वाले उसे उपचार के लिए अन्यत्र ले गए। उधर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने युवक की बाइक कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक चंदौली जिले का निवासी है और नरोखर गांव में अपनी मौसी के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में आया था। सुबह घर से वह कुछ सामान लेने के लिए बाइक लेकर निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें