फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर मारपीट, बचाव कराने गई पुलिस पर ही किया पथराव, अब कई पुरुषों ने घर छोड़ा

Thu, 27 Jun 2019 09:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, इसी दौरान जब पुलिस मामला सुलझाने गई तो लोगों ने पुलिस पर ही पथराव और अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद गांव पहुंचा भारी पुलिस बल ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव में बुधवार रात पुलिस के कहने के बावजूद बदमाशों ने निर्माण कार्य नहीं रोका, बल्कि विपक्षी के घर में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव किया। निर्माण रुकवाने गई पुलिस से भी अभद्रता की गई। दारोगा की सूचना पर रात को कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने गांव के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत लिया और लेकर थाने चली आई।

घटना के बाद गांव के ज्यादातर लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। फतुही गांव निवासी सूबेदार यादव और उदयराज बिंद के बीच जमीन का विवाद है। एक बिस्सा से थोड़ी ज्यादा जमीन पर दोनों पक्ष अपना अधिकार जताते हैं। इसी जमीन को लेकर कई बार दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।
विज्ञापन


मामला थाने पहुंचने पर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर डंडात्मक कार्रवाई की गई। विवाद सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन हल नहीं निकला। बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया, जबकि दूसरा पक्ष रोकने लगा।

इस दौरान बदमाशों ने दूसरे पक्ष पर ईंट-पत्थर से हमलाकर दिया। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। निर्माण ना रुकने पर पुलिस बुलाई गई, लेकिन बदमाशों के आगे पुलिस की एक ना चली और वापस लौट गई। कुछ देर बाद बरदह थाने पर तैनात एक दरोगा और एक सिपाही पहुंचे।

इस दौरान बदमाशों ने पुलिसवालों के साथ बदसुलूकी की। पीड़ितों का आरोप है कि दरोगा की सूचना पर एसओ बरदह कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान बदमशों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने बदमाश के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही दोनों तरफ के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन

गुरुवार को एक पक्ष से उमेश बिंद सहित तीन लोग और दूसरे पक्ष से प्रवीण यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। उधर घटना के बाद से ही लोग भयभीत हैं। गुरुवार को गांव के ज्यादातर पुरुष सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा। केस दर्ज कराने के लिए लोगों ने आपस में ही मारपीट और तोड़फोड़ की है। दोनों तरफ के तीन-तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें