फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर एक-दूसरे की जान लेने को हो गए उतारू, दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष

Wed, 15 Jul 2020 10:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में खूनी संघर्ष हो गया है। इसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा (जगन्नाथपुर) में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जानकारी के अनुसार, कमलाशंकर और सूर्यमणि के परिवार के बीच जमीन का विवाद चल रहा है।


कमलाशंकर का दावा है कि उस जमीन पर उनके पुरखे वर्षों से रहते चले आए हैं। बुधवार को वह उसी जमीन पर जुताई कर रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के लोग आए और जुताई से रोकने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष से राजेश कुमार(40), नीरज कुमार(28), कमला शंकर(65), जयशंकर(50), कृपा शंकर(45), धीरेंद्र कुमार यादव(35) और दूसरे पक्ष से विवेक कुमार(20), सूर्यमणि यादव(61) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने गोपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजकर उपचार कराया। थानेदार ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें