फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया 31 को कर सकते हैं डिजी यात्रा का शुभारंभ, ऐसे मिलेगी एंट्री

Tue, 30 Aug 2022 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

डिजी यात्रा के तहत यात्रियों को चेहरे के साथ ही टिकट स्कैन कर टर्मिनल भवन में प्रवेश मिलेगा। वाराणसी एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त को डिजी यात्रा का शुभारंभ कर सकते हैं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां पर डिजी यात्रा की शुरुआत होगी। इसके तहत लोगों को एयरपोर्ट पर तमाम कागजों से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर लगी मशीन में यात्री का बेसिक डॉटा स्टोर हो जाएगा। इसके बाद जब भी कोई यात्रा करेगा तो उसे किसी भी तरह के कागजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा मशीन में अपना चेहरा व टिकट स्कैन करा प्रवेश कर सक सकेंगे। वहीं यात्रियों को डिजी यात्रा के लिए जागरूक करने के लिए सोमवार को एयरपोर्ट पर साइनेज भी लगाया गया है। एयरपोर्ट की निदेशक आर्यमा सान्याल का कहना है कि हमारी तैयारी पूरी है। 

चेहरे के साथ टिकट स्कैन कर मिलेगा प्रवेश
डिजी यात्रा के तहत यात्रियों को चेहरे के साथ ही टिकट स्कैन कर टर्मिनल भवन में प्रवेश मिलेगा। वाराणसी एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू हो गया है। डीजी यात्रा में पंजीकरण के बाद यात्री एयरपोर्ट यात्रा के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें अपना टिकट भी स्कैन कराना पड़ेगा। इसके लिए डिजी यात्रा मशीन में चेहरा व टिकट स्कैन करने की सुविधा है। 
विज्ञापन

 
प्रतिदिन डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री कर रहे यात्रा
वाराणसी एयरपोर्ट पर 31 जनवरी से डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू हुआ था। अभी तक लगभग 5 हजार लोगों ने इसका पंजीकरण करा लिया है। वहीं अगर प्रतिदिन की बात करें तो डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री डिजी यात्रा के तहत यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें