वाराणसी में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को 13 महीने में पांच स्पष्टीकरण और बार दो चेतावनी दी गई है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इन सबके बावजूद उनके काम में कोई सुधार नहीं हुआ है।
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा को 13 महीने के कार्यकाल के दौरान पांच स्पष्टीकरण और दो चेतावनी पत्र जारी हो चुके हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार इसके बाद भी उनके काम में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब उनका स्थानांतरण करने के लिए दो पत्र शासन को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त के मुताबिक उन पर अधीनस्थों के साथ मर्यादापूर्ण व्यवहार न करने और विभागीय बातचीत को रिकॉर्ड कर बाहरी लोगों को सुनाने के आरोप हैं। बतौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी इनकी कार्यशैली विभागीय हित में नहीं है। ये न तो शहर का निरीक्षण करते हैं और न ही सफाई व्यवस्था कार्य में रुचि लेते हैं। जनता की शिकायतों का भी समाधान नहीं करते हैं।
बीते 27 सितंबर को कूड़ा वाहन संचालन में आई दिक्कत के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे क्षेत्र में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी ओर से बेहतर पर्यवेक्षण का कार्य न होने से यहां भी सफाई प्रभावित हुई। इन्हें वाराणसी नगर निगम से कार्यमुक्त कर इनके मूल विभाग में वापस किया गया।