शहर के सभी क्षेत्रों में दूकानें खुली रहीं और भीड़-भाड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दूकान-प्रतिष्ठान खुले रहे। विरोध में गिनती की एकाध दो दूकानें शहर में बंद दिखीं। लेकिन दोपहर बाद वे दूकानें भी खुल गईं। शहर से गांवों तक बंदी का असर न के बराबर रहा। किराना एवं गल्ला मंडी विशेश्वरगंज, फल एवं सब्जी मंडी पहड़िया, लंका, चौका, मैदागिन, गोदौलिया, नई सड़क पांडेयपुर, अर्दली बाजार समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रो में दूकानें खुली रहीं। छोटे-बड़े प्रतिष्ठान खुले रहे। सहालग के मौसम में सुबह से लेेकर देर रात लोगों ने खरीदारी की। इसके चलते मैदागिन, लंका, गोदौलिया, विशेश्वरगंज, नई सड़क और कैंट क्षेत्र में जाम रहा। मिर्जामुराद और राजातालाब में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद स्थानीय दुकानदारों ने दो घंटे दूकान खोलकर नोटबंदी के प्रति समर्थन जताया।
कछवारोड में भी दूकानें खुली रहीं। सेवापुरी क्षेत्र के कपसेठी जंसा, हाथी, गोराई, बड़ारा सहित दर्जनों बाजारों में बंद का कहीं कोई असर नहीं रहा। गंगापुर, जक्खिनी, मातलदेई, चंदापुर में भी बाजार खुले रहे। इसी तरह लोहता, कोरौता, मंगलपुर, चुरामनपुर, कोटवां आदि इलाकों में भी बंद बेअसर दिखा। चौबेपुर क्षेत्र में कैथी, धौरहरा, मुनारी, भगतुआ, जाल्हूपुर, कादीपुर, चंद्रावती, डुबकिया, उमरहां में दूकानें खुली रहीं। उधर, चोलापुर ब्लॉक में दानगंज, नियार, धरसौना, अजगरा ,बलराम गंज, हाजीपुर, बेला समेत किसी भी इलाके में बंदी का असर नहीं दिखा। इसी तरह बड़ागांव, बसनी, कुआर, साधोगंज, अनेई, ताड़ी, गांगकला, बाबतपुर, हरहुआ, साईपुर, काजीसराय आदि बाजार रोज की तरह गुलजार रहे। एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बंद का शहर में कोई खास असर नहीं था। कोई जबरन दूकानों को बंद न कराए इसके लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद थ्ाा।
अखिल भारतीय सवर्ण महासभा की ओर से नोटबंदी के समर्थन में पहड़िया बाजार में जूलूस निकाला गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल मिश्र, प्रवक्ता अनुपम दूबे आदि शामिल थे। काशी विद्यापीठ गेट नंबर एक पर विद्यार्थियों ने नोटबंदी का विरोध करने वालों का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली, राहुल दूबे, महामंत्री समीर मिश्रा, संदीप, शुभम, सिद्धार्थ, रामगोपाल, कौशल आदि मौजूद रहे। उधर, लोक चेतना समिति ने चौकाघाट मछली मंडी के सामने बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। शिव शक्ति दल के भानू प्रताप राय के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में राजन मिश्रा, हरे राम पाठक, विजय विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, सर्वेश तिवारी, सोनू तिवारी, विराट राय, बनारसी पटेल शामिल थे। लोक चेतना की ओर से केके उपाध्याय की अगुवाई मंे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
वंदे मातरम संघर्ष समिति और सामाजिक संस्था प्रणाम की ओर से सोमवार को नई सड़क स्थित गीता मंदिर से नोटबंदी के पक्ष में समर्थन यात्रा निकाली। व्यापारियों के साथ यात्रा निकालकर नोटबंदी का समर्थन किया। जो व्यापारी और दूकान खोले हुए थे, उन्हें गुलाब का फूल दिया गया। राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के विरोध में नारे लगाए गए। अनूप जायसवाल, मनीष चौरसिया, प्रवीण ओझा, छेदी लाल, प्रकाश, भरत, संदीप उपस्थित थे। राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी ने नगर निगम स्थित बाल गंगाधर तिलक प्रतिमा के समीप धरना देकर नोटबंदी का समर्थन किया। संसदीय कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर डॉ. राजदेव प्रसाद, संजय शुक्ला, बरसाती राम, विजय पांडेय, समीर कुमार उपस्थित थे।
नोटबंदी की घोषणा के समर्थन में बनारस बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सोमवार को कचहरी परिसर से गोलघर चौराहा होते हुए सर्किट हाउस तक जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने कहा कि काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री की लड़ाई को उनका पूरा समर्थन है। जुलूस में अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री नित्यानंद राय, अमरनाथ शर्मा, डॉ. जयनाथ मिश्रा, पुष्पराज सिंह, संजय गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, अनिल पाठक, हृदय नारायण द्विवेदी, महेंद्र पांडेय, श्रीप्रकाश शुक्ला, धीरेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा, विनोद पांडेय आदि शामिल रहे।