फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जलनिकासी के इंतजाम ध्वस्त

Fri, 29 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अंधरापुल
विज्ञापन
सीवर जाम होने और गंदगी की समस्या से जूझ रहे शहरियों के लिए गुरुवार को हुई तेज बारिश आफत बन गई। कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हो उठे। बारिश के बीच सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कें-गलियां लबालब हो गईं। कॉलोनियों, मुहल्लों के कई घरों के अलावा निचली सतह की बस्तियों में पानी घुसने से खलबली मच गई। बदहाल सड़कों से शहर में और दुश्वारियां फैलीं। गड्ढों में जलभराव के बीच वाहन चालक और राहगीर गिरते-फिसलते नजर आए।
विज्ञापन



नाला और सीवर सफाई में नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के दौरान शहर के अधिक इलाकों में जलनिकासी के इंतजाम ध्वस्त दिखे। सड़कों-गलियों में बारिश के पानी के साथ सीवर के उफान मारने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। नदेसर के घोसियाना गढ़हिया में कई घरों में पानी भर गया।  टकटकपुर, पांडेयपुर नई बस्ती, भवानीपुर, किरहिया, लखराव, लहरतारा, तरना, रनियामहाल, रानीपुर, तुलसीपुर, जक्खा, चंदुआ-छित्तूपुर, जयप्रकाश नगर कॉलोनी, शिवाजी नगर, रेलवे कॉलोनी, गुरुबाग आदि इलाकों में दूकानों-घरों में पानी घुसने से लोग घंटों परेशान हुए। वहीं रवींद्रपुरी, गोदौलिया, नई सड़क, लक्सा, महमूरगंज, रथयात्रा, सिगरा, इंग्लिशियालाइन, अंधरापुल, तेलियाबाग, चौकाघाट में सड़कों पर पानी भरने से जाम लग गया। जलभराव के बीच गड्ढों में हिचकोले खाते किसी तरह लोग अपने घराें तक पहुंचे।
वरुणापार इलाके के कई मुहल्लों में भी खराब सड़क और जलभराव से लोग बेहाल रहे। टकटकपुर के अविनाश सिंह और एके सिंह का कहना है कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद हालात ऐसे कि दो कदम चलना मुश्किल है। पांडेयपुर-पंचक्रोशी मार्ग स्थित नई बस्ती के विजय वर्मा ने बताया कि सड़क किनारे कुआं और नाली दोनों पाट दिया गया। जलनिकासी का कोई रास्ता नहीं है। शिवपुर के भवानीपुर की राधिका पटेल ने बताया कि गड्ढे में तब्दील सड़क पानी में डूबी है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



नीचीबाग के गौरव बताते हैं कि उनके मुहल्ले में डीएम ने चौपाल लगाकर सफाई व जलनिकासी के मुकम्मल प्रबंध की ताकीद नगर निगम को की थी लेकिन यह तो दूर रोजाना कूड़ा तक नहीं उठता। किरहिया संकुलधारा पोखरा के विशाल कुमार बताते हैं कि बारिश के बीच सीवर का पानी घरों में घुसने से लोग परेशान हैं। लखराव के डॉ. महेंद्र और तेलियानाला के शमशुद्दीन रजा ने बताया कि जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। उधर, एसीएम तृतीय की अध्यक्षता में गुरुवार को नाटी इमली के भरत मैदान में जन चौपाल लगाई गई। इसमें भी ज्यादातर लोगों ने सीवर की समस्या को लेकर शिकायत की।


वाराणसी (ब्यूरो)। महापौर रामगोपाल मोहले ने गुरुवार को गोदौलिया पर बह रहे सीवर को दो दिन के अंदर दूर करने का निर्देश जलकल के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही के चलते सोमवार को सीवर से होकर कांवरियों और श्रद्धालुओं को बाबा दरबार तक गुजरना पड़ा था। महापौर ने कहा कि सीवर में ब्लाकेज की समस्या को खत्म कर इसका स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने बेनियाबाग में चल रहे सीवेज कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओवरफ्लो सीवर के लिए बाहर से मंगाई गई सुपर सकर मशीनों और जेटिंग मशीनों को भी देखा। उन्होंने बेनियाबाग स्थित जोनल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां पत्रावलियों के रख-रखाव में गड़बड़ी और गंदगी फैलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर पार्षद डॉ. राजेश जायसवाल, अशोक मिश्रा, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें