फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह साल की उम्र में स्कूल छोड़ रहीं शहर की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है, लेकिन ये दम तोड़ती नजर आ रही हैं। इसका खुलासा बाल विकास परियोजना द्वारा शिक्षा विभाग को दी गई आउट ऑफ स्कूल 1784 किशोरियों की सूची में हुआ है। बीते बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक में 11 से 14 साल की उम्र में स्कूल छोड़ने वाली किशोरियों का हाउस होल्ड सर्वे कराकर पांच जुलाई तक नामांकन करने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग इन बेटियों को खोजकर इनका दोबारा दाखिला कराएगा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा किशोरियां
आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण के बजाय शहरी क्षेत्र में ज्यादा बेटियों ने स्कूल छोड़ा है। सेवापुरी ब्लॉक में केवल 29 छात्राओं ने स्कूल छोड़ा है। वहीं हरहुआ में 36 किशोरियों आउट ऑफ स्कूल हैं। नगर क्षेत्र की बात करें तो यहां शैक्षिक सत्र 2022-23 में 776 बेटियों का नाता स्कूल से टूटा है। बेटियों का हाउस होल्ड सर्वे कराने के साथ ही विभाग अब इनके स्कूल छोड़ने के कारणों की भी समीक्षा कर रहा है।
कितनी किशोरियों ने छोड़ा विद्यालय
ब्लॉक संख्या
आराजीलाइन 90
बड़ागांव 50
हरहुआ 30
पिंडरा 118
सेवापुरी 29
काशी विद्यापीठ 497
चोलापुर 86
चिरईगांव 120
नगर क्षेत्र 776
स्कूल न जाने वाली किशोरियों के लिए सभी एसआरजी, एआरपी, प्रधानाचार्य, शिक्षक संकुल को हाउस होल्ड सर्वे कराकर उनका दोबारा नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें