मंडल सचिव राहुल मेहता ने कहा कि चुनार की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। इससे दहशत का माहौल बनता है। मंडल अध्यक्ष नीरज पारिख ने भी घटना की निंदा के साथ ही हत्यारों की जल्द गिरफ्तार का मुद्दा उठाया। गाजीपुर से आईआईए के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ यादव, जौनपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, मिर्जापुर से जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष वाराणसी दीपक बजाज ने हत्या के लिए जिम्मेदार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की शासन, प्रशासन से मांग की।
सभी ने एक सुर में कहा कि यही माहौल रहा तो कारोबार बंद करना पड़ेगा। चेतावनी दी कि गिरफ्तारी जल्द न होने पर पूर्वांचल बंद करने को मजबूर होंगे।
बता दें कि रविवार को इस्पात कंपनी के टेक्निकल डायरेक्टर जिवनंदी रथ को घेरकर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने घटना को अंजाम चुनार कोतवाली क्षेत्र के साहबराम गोला स्थित बाबाजी मठ के पास दिया।