फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से टप्पेबाजी: योगी सरकार का आदेश है कोई गहना पहनकर नहीं चलेगा... कहकर कंगन और अंगूठी उतरवा ले गए उचक्के

Tue, 29 Mar 2022 10:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस की सख्ती नहीं है। गुरुधाम में ही प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय है, बावजूद भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गुरुधाम स्थित बैंक आफ बड़ौदा के पास बाइक सवार उचक्कों ने मंगलवार को बुजुर्ग महिला को झांसा देकर आभूषण लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला। भेलूपुर थाना अंतर्गत गुरुधाम चौराहा स्थित बढ़हल कोठी निवासी मालती उपाध्याय सुबह 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसा निकालने गई थीं।

विज्ञापन


हड़ताल होने की जानकारी पर पैदल ही वह घर लौट रही थीं। पीड़िता के अनुसार इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवक मुंह बांधकर पहुंचे और बोले कि योगी सरकार का आदेश है कि कोई गहना पहनकर नहीं चलेगा, जो सोना पहन कर चले उसका सोना निकलवा लो।

इसके बाद हाथ से कंगन और अंगूठी उतरवाकर एक कागज में रखकर दे दिया। जब घर पहुंची और कागज की पुड़िया खोली तो उसमें गिट्टी का टुकड़ा निकला। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि टप्पेबाजी का सीसीटीवी कैमरे की माध्यम से शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालोनी के लोगों का आरोप था कि पुलिस की सख्ती नहीं है। गुरुधाम में ही प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय है, बावजूद भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। संसदीय कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर ही उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें