फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas: 50 फीट के क्रिसमस ट्री कर रहे आकर्षित, बसाया प्रभु यीशु का गांव; गिरजाघरों में दिखने लगा जीवन दर्शन

Sun, 21 Dec 2025 02:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: प्रभु यीशु के आगमन के चौथे संडे पर चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। महागिरजा में मीसा पूजा के साथ प्रार्थना सभाएं होंगी। लाल चर्च में क्रिसमस ट्री उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
छावनी में कैरोल गाती महाचर्च की मंडली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों में मसीही उत्साहित और उल्लास से सराबोर हैं। कैंटोमेंट के महागिरजा में क्रिसमस गांव सज रहा है। इसमें प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां हैं। शनिवार को भी शहरभर के चर्चों में सजावट का दाैर जारी रहा।

विज्ञापन


यहां ऊंट, भेड़, हिरण, परियां, सेंटा क्लाॅज के अलावा पेड़-पौधे, तारे आकर्षण का केंद्र रहे। लाइटिंग से सजे 20 से 50 फीट के क्रिसमस ट्री भी लोगों को लुभा रहे हैं। सबसे भीड़ वाले महागिरजा में यीशु का गांव बसाया गया है।

क्रिसमस में तीन दिन हैं। यीशु के आगमन की खुशी में चर्चों से लेकर मसीही घरों तक रौनक है। फादर जॉन अब्राहम ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में है। बालरूप में यीशु और स्टार फ्रेम के साथ सेल्फी पाॅइंट बना है। लकड़ी पर एलईडी लाइटिंग से 50 फीट क्रिसमस ट्री और कृत्रिम फूल-पत्तियों से 20 फीट क्रिसमस ट्री बना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दाैरान कठपुतली नृत्य, डांस ड्रामा, धार्मिक पुस्तकों व हस्तकला से निर्मित उत्पादों का स्टाॅल लगेगा। तीन दिन तक मेला लगेगा। चर्चों को विद्युत झालरों से सजाया गया है।

विज्ञापन

कॉलोनियों में गूंज रहे कैरोल
मसीही कॉलोनियों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी छाने लगी है। सिगरा, तेलियाबाग, कैंटोंमेंट सहित अन्य मसीही बाहुल्य कॉलोनियों में आकर्षक सजावट हुई है। घरों में कैरोल गूंज रहे हैं। लाल चर्च, सिगरा सेंट पॉल चर्च, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर, बरेका, लंका, शिवपुर, चांदमारी आदि इलाकों के चर्चों में तैयारी अंतिम दौर में है। बाजारों में रंग-बिरंगे सेंटा क्लॉज की ड्रेस, दाढ़ी, क्रिसमस ट्री की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें