शहर-देहात में बिक रहे मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। एडीएम सिटी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बच्ची के दादा ओम प्रकाश गुप्त ने कहा कि मांझे का कारोबार बंद हो, और परिवार को आर्थिक मुआबजा दिया जाए।
बेटी की मौत, पिता की उंगली कटी :
वाराणसी के नदेसर क्षेत्र के घौसाबाद निवासी मोटर एसेसरीज के दुकानदार संदीप गुप्ता अपनी सात वर्षीय बेटी कृतिका को लेकर शनिवार को पांडेयपुर क्षेत्र में दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद वह बेटी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। कृतिका स्कूटी पर आगे खड़ी थी। वह जिद करने लगी कि पांडेयपुर फ्लाईओवर से होकर घर चलें।
बेटी की जिद पर संदीप फ्लाईओवर पर चढ़े ही थे कि स्कूटी पर आगे खड़ी कृतिका का गला चाइनीज मांझा की चपेट में आकर कट गया। इस पर वह जोर से चीखी। इसी बीच, संदीप की एक अंगुली भी कट गई। स्कूटी छोड़कर बच्ची को गोद में लेकर संदीप पैदल ही नजदीक स्थित अस्पताल गए। वहां से जवाब मिलने पर वह मलदहिया स्थित निजी अस्पताल गए, जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी।