फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गौशाला की दीवार गिरकर मलबे में दबा युवक, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

Mon, 31 Aug 2020 12:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को गौशाला की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। वह गौशाला में लगे सीमेंटेड शेड की मरम्मत कर रहा था। घटना से घर मे कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के पवांरा थाना क्षेत्र के मड़वादोदक गांव गांव निवासी पृथ्वीराज बिंद(32) पुत्र बचऊ राम बिंद की घर के सामने ही गौशाला है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह गौशाला में लगे सीमेंटेड शेड की मरम्मत कर रहे थे।


अचानक बीच में लगी लकड़ी की कड़ी टूट गई। पूरा शेड और कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। पृथ्वीराज मलबे में दब गए। परिजन व आसपास के लोगों ने काफी प्रयास से उन्हें बाहर निकाला, मगर तब उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई। गांव मे सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें