फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चाइनीज मांझे ने किशोर का काटा पैर, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल 

Fri, 03 Jan 2020 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चाइनीज मांझा
विज्ञापन

प्रशासन के रोक के बावजूद भी चाइनीज मांझे से पतंगबाजी कम नहीं हो रही है। जानलेवा मांझे ने शुक्रवार को एक किशोर का पैर काट दिया दिया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।

विज्ञापन


वाराणशी के चोलापुर थाना क्षेत्र के महावीर बाजार निवासी एक किशोर का पैर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कट गया।

जानकारी के अनुसार राहुल गोंड(15) पुत्र मनोज कुमार खेत में पतंग लूटने के लिए दौड़ा। इसी दौरान उसी पतंग का चाइनीज मंझा किशोर के पैर में फंस गया, जिससे खिंच कर उसका पैर बुरी तरह कट गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां ऑपरेशन के बावजूद भी किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें