फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर वालों ने मिलने से मना किया तो प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश

Fri, 03 Jan 2020 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक एक पेड़ से प्रेमी और प्रमिका का शव पेड़ से टलका मिला। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैली दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अरगी सरपति गांव में शुक्रवार की सुबह प्रेमी-प्रेमिका का आम के पेड़ पर लटकता शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरपति गांव निवासी दिलीप सोनकर(20) पुत्र विजय गांव की ही युवती उषा(19) पुत्री राजकुमार से प्रेम करता था। यह बात दोनों के परिजनों को पता चल गई थी। दोनों के परिजनों ने उन्हें एक-दूसरे से मिलने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की रात इस बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका रात में घर से निकलकर गांव के ही बगीचे में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी।  गुरूवार की रात से ही लापता होने पर परिजन उन्हें खोज रहे थे, पर दोनों नहीं मिले।

रात में ही परिजनों की डांट के बाद साथ जीने की कसमें खाने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार, विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें