फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे ने किया लहुलूहान: स्वास्थ्यकर्मी की भौंह, पलकें कटीं, लगे 16 टांके; 500 क्विंटल से अधिक मांझा बरामद

Fri, 06 Feb 2026 09:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के मालवीय पुल पर हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल स्वास्थ्यकर्मी को प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। यहां कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। इसके बाद सरकारी अस्पताल में तत्परता से घायल युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से घायल महेंद्र पाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पतंगबाजी का मुख्य उत्सव बीत जाने के बावजूद प्रतिबंधित चीनी मांझे का खौफ कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को पड़ाव से राजघाट को जोड़ने वाले मालवीय पुल पर एक स्वास्थ्यकर्मी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मांझे से उनकी भौंह, आंखों की दोनों पलकों और नाक के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह कट गया। समय रहते उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। उन्हें 16 टांके लगाने पड़े।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंदौली जिले के पड़ाव (फत्तेपुर) निवासी महेंद्र पाल तुलसीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को वह राजघाट स्थित उर्स में गए थे। 

बच गई आंखें

लौटते समय जैसे ही वह मालवीय पुल पर पहुंचे, अचानक लटकते हुए चीनी मांझे ने उनके चेहरे को अपनी गिरफ्त में ले लिया। गंभीर चोट के कारण तत्काल भारी रक्तस्राव शुरू हो गया। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए मफलर से घाव को बांधा और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचे।

घायल महेंद्र पाल पहले पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां इलाज के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई और उनसे 1800 रुपये वसूल लिए गए। स्थिति बिगड़ती देख वह तुरंत रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे। वहां उनका उपचार शुरू हुआ। 

डॉक्टरों को उनके चेहरे और आंखों के ऊपरी हिस्से पर कुल 16 टांके लगाने पड़े। शास्त्री अस्पताल के सीएमएस डॉ. गिरीश द्विवेदी ने बताया कि जब मरीज अस्पताल आया, तब उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। मांझे ने आंखों के बेहद करीब और नाक के ऊपरी हिस्से पर गहरा कट लगाया था।

दो दिनों में 30 से अधिक हुए थे घायल
इससे पहले 14 और 15 जनवरी को दो दिनों में चीनी मांझे से 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। 15 जनवरी को मांझे से घायल हरहुआ के रहने वाले 6 वर्षीय बच्चे पार्थ सिंह के चेहरे पर 10 टांके लगे थे। रामनगर पड़ाव पर रामअवतार चौहान नाम के युवक का मांझे से गला कट गया था। इसी प्रकार कज्जाकपुरा, सोनारपुरा, लंका समेत जिले के कई क्षेत्रों में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज हुआ।
विज्ञापन

500 क्विंटल से अधिक मांझा बरामद, 10 गिरफ्तार
चीनी मांझे के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 500 क्विंटल से अधिक मांझा बरामद किया था। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बावजूद इसके चीनी मांझे की खूब बिक्री हुई। हादसों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इसे लेकर आदेश जारी किया है कि चीनी मांझे से घायल होने के बाद होने वाली मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें