फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया चीनी नागरिक, मचा हड़कंप

Tue, 09 Oct 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सेटेलाइट फोन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के विमान से कोलकाता जाने के लिए आए चीन निवासी पर्यटक के बैग से सेटेलाइट फोन बरामद होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ की सूचना पर फूलपुर पुलिस चीन निवासी पर्यटक को हिरासत में ले लिया और बाबतपुर एयरपोर्ट पर आईबी और स्थानीय खुफिया इकाई के अधिकारियों ने उससे घंटों पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक चीन निवासी नागरिक से खुफिया इकाइयों की पूछताछ जारी थी।

चीन के बीजिंग शहर निवासी पान जहएन्यु (34) इंडिगो के विमान 06 ई 716 से कोलकाता जाने के लिए शाम छह बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। टिकट और पासपोर्ट दिखाने के बाद चीनी नागरिक सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जाने के लिए अपना बैग एक्स-रे मशीन में डाला तो उसमें रखा हुआ सेटेलाइट फोन सीआईएसएफ के जवानों को दिखा।
विज्ञापन


इस पर सीआईएसएफ के जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए फुलपुर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही, चीनी नागरिक की कोलकाता यात्रा रद्द कराई गई। इसके बाद फूलपुर पुलिस चीनी यात्री को अपने साथ बाबतपुर पुलिस चौकी ले गई।

इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सेटेलाइट फोन देश में प्रतिबंधित है। इंटेलिजेंस एजेंसियां चीनी नागरिक से पूछताछ कर रही है। उनकी पूछताछ खत्म होने के बाद ही चीनी नागरिक के संबंध में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक महीने से देश में सेटेलाइट फोन के साथ घूम रहा था

पान जहएन्यु - फोटो : amar ujala
चीनी पर्यटक बीते एक महीने से देश में सेटेलाइट फोन के साथ घूम रहा था। पूछताछ में सामने आया कि बीते चार सितंबर को को वो बीजिंग से कोच्चि एयरपोर्ट पर आया। कोच्चि से वो मुंबई, उदयपुर, आगरा और खजुराहो होते हुए गुरुवार को वाराणसी पहुंचा।

वाराणसी में वो मुंशी घाट स्थित शिवा गेस्ट हाउस में ठहरा था और यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद सोमवार को कोलकाता जा रहा था। कोलकाता से वह बीजिंग के लिए रवाना हो जाता।

बता दें कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले मैक्सिको निवासी पर्यटक सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया था जिसे लगभग 12 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें