फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:तिलक-आरती से बच्चों का स्वागत, 1143 स्कूलों में 6000 से ज्यादा का नामांकन; अमर उजाला अखबार पढ़ते दिखे बच्चे

Thu, 02 Apr 2026 05:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पहली अप्रैल को विद्यालय बच्चों से गुलजार हो गए। सभी का तिलक लगा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। बच्चों के अभिभावकों ने इस पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। 
विज्ञापन
तिलक और आरती से बच्चों का किया गया स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार से नए सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई। पहले दिन नौनिहालों का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। विद्यालयों में जगह-जगह गुब्बारे लगाकर शिक्षकों नौनिहालों का अभिवादन करते रहे। बच्चे जब विद्यालय में प्रवेश किए तो तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई। पहले दिन जिले के 1143 विद्यालयों में पहले दिन 6000 से ज्यादा बच्चों का नामांकन हुआ। बच्चों ने विद्यालयों में प्रार्थना के बाद बच्चों ने अमर उजाला अखबार पढ़ा।

विज्ञापन


शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई और चॉकलेट दीं। हालांकि, पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत सभी विद्यालयों में पहले दिन बच्चों का नामांकन किया गया। चौबेपुर के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में सत्र शुरू होने के पहले दिन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका डा सुमन कुमारी ने नौनिहालों का तिलक लगाकर आरती की।

बच्चों का स्वागत

प्राथमिक विद्यालय मड़वा और चोलापुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नियार में और कछवा रोड के प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम पुरे कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को छात्रों का स्वागत हुआ। प्रधानाध्यापक सैयद मोहम्मद, सहायक अध्यापक रमेश सिंह रहे। 

सेवापुरी ब्लाॅक के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद पटेल और ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कंपोजिट विद्यालय शहाबाबाद, रोहनिया में नए सत्र पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह समेत सभी अध्यापकों ने बच्चों का स्वागत किया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय जगतपुर, कंपोजिट विद्यालय ढढ़ोरपुर, राजातालाब, आराजी लाइंस में बच्चों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

निकली जागरूकता रैली
चिरईगांव के ब्लॉक संसाधन केंद्र से स्कूल चलो अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। चौराहों और गांवों में जाकर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया और बच्चों का नामांकन कराने पर बल दिया। रैली में एआरपी विज्ञान रश्मि त्रिपाठी, कंपोजिट विद्यालय आशापुर की प्रधानाध्यापिका नीलम त्रिपाठी और प्राथमिक विद्यालय आशापुर प्रथम की प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह, पूनम यादव, ऋचा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें