सेवा भारती काशी के माधव सेवा प्रकल्प चंद्रापुर लोहता में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव में सेवा भारती काशी द्वारा संचालित विभिन्न सेवाकेंद्रों, बालसंस्कार केंद्रों और महामना छात्रावास के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने राष्ट्रीय महत्व और सामाजिक चेतना पर आधारित लघुनाटक, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती समिति काशी के अध्यक्ष राहुल सिंह चौहान ने की। पूर्वोत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर क्षेत्र सेवा प्रमुख सुधीर, महामंत्री जंबू राम विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय मौजूद रहे। सेवा भारती काशी और छात्रावास समिति के महामंत्री रिपुंजय सिंह भी उपस्थित रहे। संचालन प्रांतीय सहसेवा प्रमुख पवन ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत कार्यवाहक रमेश, अशोक ब्रह्म और मनोज उपस्थित रहे। सहप्रांत कार्यवाहक राकेश और सह प्रांत प्रचारक सुनील भी मौजूद थे।