फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अग्रकुल के 18 गोत्र के बच्चों ने धारण किया महाराज अग्रसेन का रूप, 25 लोगों का हुआ सम्मान

Sun, 06 Oct 2024 10:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शोभायात्रा चौक, ठठेरी बाजार, आसभैरव, नीचीबाग, बुलानाला होते हुए मैदागिन स्थित महाराज श्रीअग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराज श्री अग्रसेन जयंती समारोह का चार दिवसीय आयोजन रविवार को भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे डमरू दल के साथ रेंजर बैंड फिर घोड़ों पर अग्रकुल के 18 गोत्र के बच्चे महाराज श्री अग्रसेन का रूप धारण किए सवार थे। समाज से जुड़ी महिलाएं पीली, गुलाबी और पुरुष सफेद परिधान में शोभायात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन


रविवार को शोभायात्रा में पालकी पर श्री अग्रसेन जी की मूर्ति को पालकी पर विराजमान कराया गया। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल हरे कृष्ण के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ बांसफाटक स्थित शापुरी माॅल से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में कुलदेवी महालक्ष्मी की शक्तिस्वरूपा कन्या रथ पर विराजमान थीं। शोभायात्रा मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन पीजी कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल, सहायक डॉ. रूबी शाह, प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने महाराज श्री अग्रसेन की आरती उतारी।

विज्ञापन


मुख्य आयोजन श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अंबुज अग्रवाल, पूर्व सभापति अशोक अग्रवाल सर्राफ ने किया। इस अवसर पर श्री अग्रसेन शिशु विहार, श्री अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की ओर से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। संचालन दीपक अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन योगेश अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन

25 को मिला सम्मान
इस अवसर पर समाज के विकास में विशेष योगदान देने वाले कुल 25 विभूतियों को अंगवस्त्रम स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समाज में विशेष योगदान देने के लिए भानु भूषण शाह को श्रीअग्रसेन अनमोल रत्न से सम्मानित किया गया। श्री अग्रसेन नवरत्न सम्मान श्रीकृष्ण कुमार अग्रवाल, राधा कृष्ण अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मुकुंद लाल अग्रवाल और श्रीप्रकाशजी अग्रवाल सर्राफ को मिला। 

श्री अग्रसेन रत्न से 14 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसमें हर्षवर्धन अग्रवाल मुंबई, आमोद अग्रवाल, सर्वेश जी अग्रवाल, राजकृष्ण अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, आनंदजी अग्रवाल, मनीष शाह, पुनीत अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, राममोहन अग्रवाल शामिल थे। महेशजी अग्रवाल, शंकरजी अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पुलकित गर्ग को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें