ताइक्वांडो खिलाड़ी रुस्तम पटेल (फाइल फोटो))
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं काशी के नौ वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रुस्तम पटेल ने अपनी ब्लैक बेल्ट की परीक्षा के लिए रखी 1,857 रुपये फीस को राहत कोष में देने का फैसला किया है। उन्होंने इस राशि को जिला ताइक्वांडों संघ को दे दी है। बाबतपुर स्थित जगदीशपुर के अहिराबीर के रहने किसान त्रिपुरीलाल के बेटे रुस्तम कक्षा तीन के छात्र हैं। रुस्तम के इस जज्बे को देखते हुए जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने आगामी ब्लैक बेल्ट परीक्षा में रुस्तम की पूरी फीस माफ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संघ के सदस्यों ने भी कुछ राशि एकत्रित की है जिसे जल्द ही पीएम केयर्स फंड में दी जाएगी।
इसी प्रकार मिर्जामुराद क्षेत्र के मनकईया गांव निवासी अजय पटेल की 11 वर्षीय पुत्री अनन्या ने अपने हाथ से सिलाई कर सैकड़ों मास्क बनाकर लोगों में बांटे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अनन्या तुम पर गर्व है। प्यारी अनन्या पटेल जो कार्य कर रही हो देश हित में है। इस समय देश में कोरोना के खिलाफ जंग में तुम्हारी तरह हजारों लोग लगे हुए हैं। हमें आप पर नाज है।