फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : बच्चे की मौत से मचा कोहराम ; बजती रही शहनाई, पानी की टंकी में तड़पता रहा 3 वर्ष का मासूम

Sun, 08 Dec 2024 07:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अगर आपके पड़ोस में बारात आई हो और घर में छोटा बच्चा हो तो ये खबर आपको सावधान करेगी। वाराणसी के बेनीपुर गांव में बारात तो आई लोग इस बारात को देखने में मशगूल भी थे लेकिन इसी बीच अमरूद तोड़ने की ललक में एक तीन वर्षीय बच्चा पानी की टंकी में गिर गया और उसमें डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर चंगवार गांव में शनिवार को पानी टंकी में डूबने से एक 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बेनीपुर (चंगवार) गांव निवासी छोटेलाल गुप्ता के सभी परिजन एक शादी समारोह में शामिल हो पड़ोस के द्वार पर लग रहे बारात को देख रहे थे कि इसी दौरान छोटेलाल का छोटा बेटा आयुष नामक 3 वर्षीय मासूम पुत्र पानी टंकी पर पहले से खंडी लकड़ी के सीढ़ी के सहारे पानी टंकी पर चढ़ अमरूद तोड़ने के चक्कर में पानी टंकी के अंदर गिरकर डूब गया।

विज्ञापन


द्वारचार संपन्न होने के बाद परिजन मासूम को खोजने लगे। मासूम के घंटो न मिलने से परिजनों में अफरा तफरी मच गई। घंटो बाद पड़ोस की एक महिला ने पानी टंकी के अंदर झांका तो मासूम पानी में डूबा हुआ था। परिजन मासूम को लेकर पास के एक अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक आयुष चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की मां मीनू देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें