फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए चुनाव नतीजा घोषित : डाक्टर एसपी सिंह बने अध्यक्ष, डाक्टर अनुराग टंडन अध्यक्ष निर्वाचित

Sun, 08 Dec 2024 06:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आईएमए चुनाव नतीजे की घोषणा हो चुकी हुई डाॅ. अरुण त्रिपाठी सचिव बने, डॉ. आलोक भारद्वाज बने आंतरिक परीक्षक बने। इसके साथ ही डॉ.श्रीप्रकाश सिंह अध्यक्ष चुने गए और अध्यक्ष निर्वाचित(अगले सत्र के लिए) पद पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग टंडन विजेता हुए। अध्यक्ष उपाध्यक्ष वित्त सचिव संयुक्त सचिव सहित कुल 97 पदों के लिए वोट डाले गए  थे और 2015 मतदाताओं में से केवल 1186 ही मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
आईएमए चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद माला पहनाई गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा की नयी कार्यकारिणी के चुनाव में रविवार को 2015 मतदाताओं में से 1186 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 9 से 5 बजे तक मतदान के करीब डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें इस सत्र के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में प्रमुख अधीक्षक डॉ.श्रीप्रकाश सिंह अध्यक्ष चुने गए और अध्यक्ष निर्वाचित(अगले सत्र के लिए) पद पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग टंडन विजेता हुए। खास बात यह रहीं कि सभी विजेता पदाधिकारी एक ही पैनल के निकले।

विज्ञापन


आईएमए में तीन साल बाद होने वाले चुनाव में पहली बार दो अध्यक्ष चुने गए। ऐसा इसलिए कि इसके पहले 2021 में चुनाव हुआ था। सामान्य चुनाव में केवल अध्यक्ष निर्वाचित ही चुने जाते हैं लेकिन इस बार हुए चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष का भी चुनाव हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, वित्त सचिव समेत अन्य पदों पर 97 पदों के लिए 163 प्रत्याशी मैदान में रहे। इसमें मुख्य पदों के साथ ही एक्जीक्यूटिव काउंसिल के 21 पदों पर 46, स्टेट काउंसिल के 41 पद के लिए 54, सेंट्रल काउंसिल के 20 पद के लिए 32 प्रत्याशी रहे। सुबह 9 बजे से शुरू मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली।

इस बार 20 बूथों पर मतदान करवाया गया। उधर नामांकन से लेकर मतदान तक दो पैनल में बंटकर प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में वोट की अपील करते रहे। आईएमए गेट के बाहर मतदान चलने तक प्रत्याशी और उनके समर्थक( जिनमें कई पूर्व पदाधिकारी भी रहे) भी एक-एक वोट सहेजते नजर आए। शाम करीब 7बजे से शुरू हुई मतगणना करीब तीन घंटे तक चलती रही। इस दौरान प्रत्याशियों के बने दोनों पैनल में शामिल लोग वहां मौजूद रहे। हर कोई एक-एक गतिविधि पर नजर रखा था।
विज्ञापन


मतदान बूथ के पास बैठै रहे एडीएम सिटी, काउंटर का किया दौरा
ऐसा पहली बार हुआ है, जब आईएमए का चुनाव जिला प्रशासन को चुनाव कराना पडा। इस वजह से चुनाव अधिकारी एडीएम सिटी आलोक वर्मा हर एक गतिविधि की निगरानी करते रहे। मतदान की प्रक्रिया के दौरान मतदान बूथ के पास वह बैठे रहे। साथ ही मतदान बूथ के साथ ही डॉक्टरों के नाम की पर्ची बनाने वाले काउंटर से लेकर बैलेट पेपर लेने वाले काउंटर तक का दौरा करते नजर आए। हालांकि चुनाव जिला प्रशासन को करवाना था, इसको लेकर आईएमए के अंदर और बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। महिला मतदाताओं की वजह से महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रही। एडीएम सिटी ने चुनाव में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया है।


वोट डालने नहीं पहुंचे 829 डॉक्टर
आईएमए में तीन साल बाद होने वाले चुनाव में भी जिस तरह के मतदान की उम्मीद लगाई गई थी, वैसा हुआ नहीं। रविवार को चुनाव अधिकारी एडीएम सिटी आलोक वर्मा के देखरेख में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यानी आठ घंटे तक मतदान की प्रक्रिया चली। इसमें कुल 2015 मतदाताओं में से केवल 1186 ही मतदान करने पहुंचे। इस तरह की स्थिति तब है जब बीएचयू समेत जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों के चिकित्सक आईएमए के मतदाता हैं। रविवार को दिन में बीएचयू सहित अन्य जगहों से अधिकांश चिकित्सक पति-पत्नी साथ मतदान करने पहुंचे लेकिन 829 चिकित्सकों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया जिससे सवाल खड़े होते नजर आए।
विज्ञापन


जानिए किसको मिला कितना मत

अध्यक्ष निर्वाचित-एक पद
डॉ. अनुराग टंडन 715
डॉ. मधु अग्रवाल 443

अध्यक्ष-एक पद
डाॅ. श्रीप्रकाश सिंह 711
डॉ. राजेश्वर नारायन सिंह 459


उपाध्यक्ष- तीन पद विजेता
डॉ. शालिनी टंडन 751
डॉ. सीकेपी सिन्हा 602
डॉ.मनीष कुमार जिंदल 586

उपविजेता
डाॅ.अनिल कुमार राय 374
डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह 427
डाॅ.महेंद्र कुमार जायसवाल 300

 सचिव-एक पद विजेता
डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी 597

उपविजेता
डाॅ. अतुल सिंह  409
डाॅ. अभिषेक सिंह 146

वित्त सचिव-एक पद
डॉ. शैलेंद्र सिंह 663
डॉ. अमित सिंह 470

संयुक्त सचिव- दो पद विजेता
डॉ.संजय कुमार पटेल 592
डाॅ.संजय कुमार गर्ग 581

उपविजेता
डॉ.कर्मराज सिंह 492
डॉ. अजय सिंह 389

वैज्ञानिक सचिव- एक पद
डॉ. विशाल सिंह यादव 637
डॉ.सुधीर सिंह   511

जनसंपर्क सचिव-एक पद
डॉ. प्रीति गुप्ता 811
डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी 322

सामाजिक सचिव-एक पद
डॉ. रितु गर्ग 719
डॉ. राकेश पटेल 431

पुस्तकालय सचिव-एक पद
डाॅ. हेमंत कुमार सिंह 846
डॉ. सचिन लाल 287

आंतरिक परीक्षक-एक पद
डॉ. आलोक भारद्वाज- 711
डॉ. ओमप्रकाश तिवारी- 454

प्रापर्टी सेक्रेट्री-एक पद
डा. भानुशंकर पांडेय 752
डा. राहुल चंद्रा 404

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें