परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि मृतक के पिता कृष्णा सिंह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। परिवार में मां कंचन देवी के अलावा दो बेटियां नीति सिंह (14 वर्ष) और रोशनी सिंह (12 वर्ष) भी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है।