फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की सिंचाई करने गए बालक की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 15 Feb 2020 02:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के छपरा धूसर गांव में शनिवार की सुबह पिता के साथ खेत की सिंचाई करने गए आठ वर्षीय बालक की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बालक गेंहू की फसल की सिंचाई कर, घर वापस लौटने के लिए पाइप लाइन को समेट रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। परिणामस्वरूप बालक पोखरी में डूबा गया। जब तक बालक को पोखरी से निकाल गया, उसने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर परिवार के लोगो ने घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


काफी देर तक नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया, इस दौरान युवक की लाश पोखरी में उतराई मिली।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराते हुए मृतक बालक का शव परिजनों को सौंप दिया। मृत आदित्य पाल उर्फ गोलू ( 8) पुत्र राजू पाल शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ गेहूं की खेत की सिंचाई कर रहा था।

पिता के घर जाने के बाद बालक पोखरी किनारे पाइप इकट्ठा करने लगा कि अचानक उसका पैर पोखरी में फिसल गया। पोखरी में फिसलने से गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इस बात की जानकारी परिजनों को तब हुई जब स्कूल जाने के लिए उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान युवक की लाश रहे परिजन खोजबीन के दौरान ही पोखरी की तरफ पहुंचे तो पानी के ऊपर शव उतराया देख दहाड़े मारकर रोने लगे। जिससे मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा शव को पोखरी से बाहर निकला।
विज्ञापन


इसी बीच घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरिक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुचकर जांच-पड़ताल में जुटे रहे तथा शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया ।वहीं बेटे की मौत से मां सुमन देवी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था तथा वह बेसुध पड़ी हुई थी। जिसे देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो उठी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें