फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: नदी में डूबी बच्ची का पांच दिन बाद भी नहीं चला पता, गोताखोरों की तलाश जारी

Thu, 02 Jan 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मनहन गाव में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव की बच्ची चांदनी(12) पुत्री राजनाथ सई नदी में डूब गई थी, जिसका पता पांच दिन बाद गुरुवार सुबह पता नहीं चल सका है। गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


सई तट पर प्रशासन द्वारा लाइट की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसकी वजह से दूसरे दिन सोमवार को शाम होते ही नदी में गोताखोरों ने नाव लेकर जाल फेंक कर बालिका को तलाशने का काम बंद कर दिया।

कड़ाके की सर्दी में रविवार और सोमवार नदी में डूबकर बच्ची की तलाश मे लगे रहे। उधर घर पर मां सोना देवी और छोटे भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

बच्ची रविवार शाम नदी के किनारे अपनी दो सहेलियों के साथ घर पर अलाव जलाने के लिए सूखी लकड़ी तोड़ने गई थी। इस दौरान लकड़ी टूटने के साथ झटका खाकर बालिका भी सई नदी में जा गिरी। देखते-देखते वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।

उसकी सहेलियों ने उसको बचाने के लिए चीखीं-चिल्लाईं, लेकिन मौके पर कोई बी मदद के लिए नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें