फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मासूम की मौत, ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले किया

Sat, 10 Oct 2020 01:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
जलता ट्रैक्टर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सड़क के पास खेल रहे मासूम की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। जब तक ग्रामीण घटना स्थल पहुंचते चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


उधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और समझाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलते ही एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और सैदपुर एसडीएम के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद शाम साढ़े सात बजे मामला शांत हुआ। तब जाकर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी अरविंद चौहान का पुत्र मखंचू (05) अपने मित्रों के साथ घर के सामने सड़क के पास खेल रहा था। इसी बीच मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली को आग के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद मिट्टी लदा दूसरा ट्रैक्टर-ट्राली आता देख ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। उसे भी आग हवाले कर दिया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराने में जुट गए, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात अनसुनी करने के साथ मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। करीब शाम सात बजे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सैदपुर एसडीएम, भुड़कुड़ा सीओ के नेतृत्व में करंडा, सैदपुर, शादियाबाद और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और एसपी सिटी ने मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। वहीं जल रहे दोनों ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस टीम बुझाने में जुटी रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें