फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजीपुर में दो मासूमों की संदिग्ध हालत में मौत, मां भी मौत से जूझ रही

Wed, 07 Oct 2020 09:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

  • बच्चों को मारने के बाद खुद को आग लगाने की आशंका।
  • रहस्यमय ढंग से हुई घटना की जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात एक गांव में दो मासूमों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि मां अस्पताल में भर्ती है, जो मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन

जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में यह घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मासूमों को देखकर ऐसा लग रहा था कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई है।


उधर घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि घरेलू कलह की वजह से मां ने ही दोनों मासूमों की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद को आग के हवाले किया है।

विज्ञापन

तारनपुर गांव का रहने वाला ट्रक चालक श्रवण पाल अपने भाई के साथ कोलकाता में ट्रक चलाता है। 20 सितंबर को दादी की तेरहवीं थी। दोनों भाई मां का श्राद्ध कर एक साथ कोलकाता लौट गए थे। घर पर श्रवण पाल की पत्नी संगीता अपने दो मासूम बच्चे दीपांजलि(5) और दिव्यांशु(3) के साथ रहती ती।

मंगलवार देर शाम भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात शोर सुनाई दिया। जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो दोनों मासूमों को मृत और महिला को झुलसा देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पाकर श्रवण पाल और उनके भाई एक साथ कोलकाता से घर के लिए चल दिए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ घटना की गुत्थी सुलझने में जुटे हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें