फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए मासूम की गई जान, दीवार गिरने से हुए हादसे में दो और बच्चे घायल

Mon, 01 Jul 2019 04:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रेदश के आजमगढ़ में नाना के घर आए एक मासूम की दीवार गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में दो और बच्चे घायल हो गए है। घायल बच्चों का इलाज कर के उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मेंहनगर थानाक्षेत्र के चक फिरोज गद्दीपुर गांव की निवासी उमा पत्नी शंभू अपने भाई के साथ दो दिन पहले मायके निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकरोवा गांव में आई थी। उमा अपने छोटे बेटे सिंघम को अपने साथ मायके लेकर आई थी।

सोमवार सुबह 11 बजे सिंघम गांव के दो-चार बच्चों के साथ घर के बगल में स्थित मजार के पास खेल रहा था। तभी अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने पर सिंघम का सिर कुचल गया। सिंघम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में खेल रहे बच्चे अध्ययन और यश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


घायलों को आनन-फानन में फरिहां बाजार के एक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर के डॉक्टरों ने घर भेज दिया। सिंघम दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई 8 वर्ष का है। मां उमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंघम के पिता शंभू मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

घटना की जानकारी होने के बाद तहसीलदार निजामाबाद सर्वेश कुमार सिंह गौड़ और पुलिस मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किए। सैय्यद की मजार मजार के चारों तरफ लगभग 4 फुट की बाउंड्री थी। मजार के बगल में मोटा पीपल का पेड़ है। पीपल की वजह से दीवार में दरार पड़ गई थी, दीवार जर्जर स्थिति में होने का करण गिर गई। पुलिस पंचनामा कर परिवार को शव सुपुर्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें