फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के लिए तोड़े गए शौचालय का खंभा और छज्जा गिरा, वृद्धा की गई जान

Mon, 01 Jul 2019 03:10 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मृत निर्मला (फाइल फोटो) और गिरा छज्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वारणसी में फोरलेन के लिए तोड़े गए अतिक्रमण के बाद सुलभ शौचालय का पिलर और छज्जा गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने सेंट्रल जेल रोड जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत भीमनगर की निर्मला देवी (65) घर के पास स्थित सुलभ शौचालय में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले सुलभ शौचालय का भवन फुलवरिया फोरलेन के निर्माण के लिए ध्वस्त कर दिया गया था।

रोजाना की तरह शाम के समय निर्मला देवी सुलभ शौचालय के पास बैठी थीं, अचानक शौचालय का पिलर और उसके सहारे टिका छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से निर्मला की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
हादसे से गुस्साए निर्मला देवी के बेटों अमरनाथ, जुगनू और डिंकल सहित आसपास के लोगों ने जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ तब वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें