सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने इसकी शिकायत कुलपति और चीफ प्रॉक्टर से की है। उन्होंने बताया कि महिला प्रोफेसर के कुत्ते ने पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। यही नहीं जिस व्यक्ति ने अभिनव को ट्रॉमा सेंटर ने भर्ती कराया, उस पर भी उस कुत्ते ने हमला किया था। जिस वक्त महिला प्रोफेसर अपने कुत्ते को बाहर लेकर आईं थी, उसके गले में पट्टा भी नहीं था। नर्सिंग ऑफिसर ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के साथ ही घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित करने और मौजूद लोगों के बयान दर्ज करवाने की मांग की है।
घटना की पूरी जानकारी पुलिस और चीफ प्रॉक्टर को दे दी गई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। - प्रो. श्रद्धा सिंह, हिंदी विभाग, बीएचयू
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती के बाद बच्चे के घाव से नमूना लेकर टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में बच्चे के घाव के नमूने में कुत्ते का सलाइवा मिलने की पुष्टि हुई है। - प्रेमाराम, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
कैंपस में बच्चे पर कुत्ते द्वारा हमले की घटना की शिकायत की जांच कराई जाएगी। परिसर में कुत्ता रखने के नियम है। अगर किसी ने भी कुत्ता पाला है तो उसका नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराना होता है। - प्रो. संदीप पोखरिया, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
बच्चे को काफी चोटें आईं, कार्रवाई की जा रही - विवि प्रशासन
बीएचयू प्रशासन ने परिसर में कुत्ते के काटने के मामले में अपना बयान जारी किया। कहा है कि बीएचयू प्रशासन ने इस घटना को संज्ञान में लिया है। कुत्ते के काटने से एक बच्चे को काफी चोटें आई हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। घटना के बाद बच्चे को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे आवश्यक चिकित्सा सहायता एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया गया। चीफ प्रॉक्टर इस मामले की जांच कर रहे हैं।
संपदा कार्यालय के साथ मिलकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में निवास करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। विश्वविद्यालय की ओर से परिसर में पशुओं के नियमानुसार प्रबंधन के लिए नीति (पंजीकरण एवं टीकाकरण आदि) पूर्व में अधिसूचित की गई थी, जिसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
पीड़ित पक्ष को यह अधिकार है कि वह कुत्ते के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है। पुलिस को तहरीर दे और कार्रवाई के लिए कहें। - डॉ. विजय अमृत राज, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
घटना से नर्सिंग ऑफिसर दुखी
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेमाराम के बेटे के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य नर्सिंग आफिसर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।