फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर गाजीपुर आएंगे थल सेनाध्यक्ष

Mon, 10 Jul 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
ब्रिगेडियर ने किया वीर अब्दुल हमीद पार्क का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थल सेनाध्यक्ष के आगमन को लेकर सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को हमीद पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वाराणसी स्थित 39 जीटीसी बटालियन के ब्रिगेडियर एसए रहमान ने धामूपुर गांव स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 10 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए स्थल को चिह्नित करने की लोगों से जानकारी भी ली।

वाराणसी 39 जीटीसी बटालियन के ब्रिगेडियर एसए रहमान और सैन्य अधिकारियों की टीम दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से जखनियां ब्लाक के धामूपुर गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वीर अब्दुल हमीद पार्क पहुंचकर निरीक्षण करने के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत के आगमन और सुरक्षा संबंधित जायजा लिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद ब्रिगेडियर ने साथ आए कर्नल आरएस रंगा, पैराशूट अधिकारी डीडी यादव और शहीद के पौत्र जमील अहमद और ग्राम प्रधान जर्नादन यादव से कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने हैलीपैड निर्माण के लिए स्थान का चिह्निकरण, मुख्य अतिथि और सैन्य अधिकारियों के बैठने और सुरक्षा संबंधित जायजा लिया। साथ ही सेना की ओर से कार्यक्रम के दिन लगने वाले कैंटिन और अस्पताल के साथ ही सेना की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों के आगमन को देख ग्रामीणों की भीड़ भी पार्क के आसपास लग गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें