फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी: रात के अंधेरे में सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद रिंग रोड का काम देखा

Fri, 22 Apr 2022 10:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। देर रात  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर शाम 
 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी file pic - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। श्रृंगार भोग आरती के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भगृह के उत्तरी गेट पर बैठकर बाबा का दर्शन पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की। 

विज्ञापन


इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंदिर की व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्यकार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए की गई पेयजल और टेंट की व्यवस्था के बारे में बताया। इस दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल,अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।।

मुख्यमंत्री योगी ने किया रिंग रोड का निरीक्षण 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर रात संदहां पहुंचे। जहां उन्होंने रिंग रोड फेज-2 के चंदौली तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदाई संस्था के अभियंताओं ने उन्हें कार्य के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था व अधिकारियों को रिंग रोड का काम 2023 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें