फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन घंटे में बनारस और चंदौली का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को काशी आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर शनिवार की रात कमिश्नरेट पुलिस की फोर्स ब्रीफिंग हुई। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियोें की समीक्षा के बाबत मुख्यमंत्री सुबह 11.25 पर मुख्यमंत्री बरेका हेलीपैड पहुंचेंगे और 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बरेका में प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर लोकार्पण की तैयारियों को परखेेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बरेका हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा चौबेपुर के उमरहां जाएंगे। यहां 12.40 बजे से 1.10 बजे स्वर्वेद महामंदिर धाम का स्थलीय निरीक्षण कर हेलीकाप्टर से चंदौली के रामगढ़ रवाना हो जाएंगे। चंदौली के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम इंटर कालेज में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सहित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर ढाई बजे के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आगमन कार्यक्रम की तैयारियों को देंगे अंतिम रूप
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री की बैठक में पीएम के दो दिवसीय काशी प्रवास की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही सभी विभागों को दिए गए कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ ही उनके नोडल अधिकारियों से भी उनकी तैयारी जानी जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले वाराणसी में कैंप करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें