फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्वः उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अखंड सौभाग्य का लिया आशीर्वाद, गूंजे छठ मइया के जयकारे

Wed, 14 Nov 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
डाला छठ के अंतिम दिन श्रद्धालु छठ की महिमा के गीत गाते हुए सूप और दौरा के साथ नदी और सरोवर घाटों पर रात में ही पहुंच गए और पानी में खड़े होकर भागवान सूर्य का इंतजार करने लगे। भोर में जैसे ही सूर्य देव की लालिमा दिखी उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर क्या, उदयमान सूर्य को अर्घ देने का सिलसिला शुरू हो गया। पुत्रों, पतियों, संग बेटी, भाभी सभी ने अर्घ्य दिलाया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने सुहागिनों की मांग सिंदूर से भरने के बाद उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी के हर घाट, चाहे गंगा के हों या सरोवरों और तालाबों के, हर जगह यह नजारा इस महापवर् की अगाध आस्था का गवाह बना। आस्था का पर्व छठ बुधवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पन्न हो गया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
इस दौरान अस्सी घाट, तुलसी घाट, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, राज घाट, शास्त्री घाट सहित अन्य घाटों पर रेला उमड़ा रहा। सूर्योदय होने के बाद व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन और फिर अर्घ्य देकर भगवान सूर्य से सुख, समृद्धि की कामना की। घर पहुंचकर भी महिलाओं ने गीत गाकर छठ मइया का गुणगान किया। 

 

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
नहाय खाय के साथ शुरू चार दिन के इस महापर्व में मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आधी रात से ही व्रती महिलाएं परिवारीजनों के साथ घाटों पर पहुंचने लगीं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
सिर पर दउरा लेकर छठ के गीत गाते लोग गाजे-बाजे के साथ घाटों की ओर बढ़ते चले जा रहे थे। इसके अलावा कुछ लोग तो पूरी रात ही वेदी के पास दीप जलाकर बैठे रहे। सुबह करीब सवा छह बजे सूर्योदय हुआ, इसके घंटे भर पहले से ही व्रती महिलाएं फल, ठेकुआ, मिठाई से भरा सूप लेकर पानी में खड़ी रहीं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
सूर्योदय होने के बाद किसी को पति तो किसी को बेटे ने अर्घ्य दिलाया। इसके बाद परिवार संग मिलकर लोगों ने भगवान सूर्य की आरती भी की। इस दौरान छठ मइया के जयकारे गूंजते रहे। घाटों पर बच्चे, बड़े सभी ने आतिशबाजी भी की, ऐसा लग रहा था, जैसे दिवाली मनाई जा रही हो।  

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
छठ महा पर्व के सम्मपन्न होते ही प्रसाद लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुष, बच्चे हो या बड़े हर कोई घाट पर एक दूसरे के वेदी पर पहुंचकर प्रसाद मांगता रहा। व्रती महिलाओं ने वेदी पर पहुंचने वालों के प्रसाद देने के साथ ही अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस मंच के पास रखे एक ड्रम में भी उनके लिए प्रसाद जमा किया, जिनके घर लोग छठ व्रत नहीं रहते हैं। इसके लिए बार-बार मंच से सूचना भी प्रसारित की जाती रही। 

 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
भोर में घाट की अनोखी छटा देखने कुछ विदेशी भी पहुंचे थे, जिन्होंने व्रती महिलाओं से अर्घ्य देने की इच्छा जताई तो महिलाओं ने उनकी इच्छा पूरी भी की। सूर्योंपासना के महापर्व का नजारा भी उन्होंने अपने कैमरे में खुद कैद किया। कई विदेशी सैलानी नावों में बैठकर इस महा पर्व की अनोखी छटा अपने जहन में कैद कर रहे थे। मानों घर वापसी के बाद इन तस्वीरों को देखकर यात्रा के आनंद को एक बार फिर महसूस कर सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें